पाटन ब्लॉक में तेजी से चल रहा एस आई आर, एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे निरीक्षण करने


पाटन। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण S I R कार्य पाटन ब्लॉक में जोरो से चल रही है। प्रत्येक गांव में चल रहे एस आई आर कार्यों पर एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव नजर रखे हुए है। उन्होंने बताया कि सभी बी एल ओ और इस कार्य में लगे सभी शिक्षक अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए है कि समय अवधि में काम पूरा करना है। अब मतदाता भी पहुंच रहे है। आज मंगलवार को एसडीएम पाटन ने सेलूद सहित आसपास के गांव में जाकर चल रहे एस आई आर कार्य का निरक्षण किया। यहां पर एक बूथ में आनलाइन का काम थोड़ा धीरे चल रहा था जिसे तेजी लाने के निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक अभी तक पाटन ब्लॉक में 50 फीसदी से अधिक आनलाइन किया जा चुका है। पाटन ब्लॉक के कई गांवों में यह कार्य 90 प्रतिशत तक भी पूरी कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अभी मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इस कार्य में राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी लगाया गया है। गांव में मितानिन, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक भी इसी कार्य में जुट हुए है। ऑफलाइन फॉर्म जमा करने भी मतदाताओं ने भी काफी रुचि दिखाई है। वही आनलाइन में कही कही सर्वर की समस्या होने का भी खबर है। जिसे एसडीएम के निर्देश पर ठीक कराया गया।