जशपुरनगर | रक्षाबंधन से पहले मंगलवार की रात युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय उसकी बहन रक्षाबंधन की तैयारी कर रही थी। सुबह भाई को फांसी पर लटका देख कोहराम मच गया। पत्थलगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना ग्राम पंचायत कछार के सेंदरीबहार गांव का है। 20 वर्षीय परमेश्वर नाग मंगलवार को पत्थलगांव के बाजार से राखी व कपड़ा लेकर घर लौटा था। परिजन उस वक्त खाना खाने के बाद घर में सो रहे थे। इसी बीच परमेश्वर ने देर रात घर गया और अपने बहन को बोला कि इस बार राखी नहीं बांध पाओगी और बाय बोलकर घर के समीप पेड़ में रस्सी की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि परमेश्वर की बहन पर्व की तैयारी में जुटी थी।








