मानव सेवा समिति पंडरिया द्वारा संचालित सीता रसोई का आज भव्य तरिके से  शुभारम्भ स्थानीय विधायक के हाथो सम्पन्न हुवा


पंडरिया- आम जन को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंडरिया में जनपद ऑफिस के पास सीता रसोई का शुभारम्भ पंडरिया क्षेत्र की उत्कृष्ट सक्रिय विधायक भावना बोहरा  के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को हुआ।
उद्घाटन के पश्चात विधायक  द्वारा अन्नपुर्णा माता को भोग लगाने हेतु स्वयं पूड़ी खीर बनाकर भोग प्रसादी लगायी गयी।विधायक द्वारा पंडरिया नगर के सभी समाज के सामाजिक सेवा कार्यो में सक्रिय सदस्यों की संस्था मानव सेवा समिति के सदस्यों को सीता रसोई शुभारम्भ की बधाई देते हुए व्यवस्थित संचालन के लिए सुझाव भी दिया गया।
समिति के सदस्यों ने सीता रसोई को प्रारम्भ कराने के लिए विधायक  के सहयोग के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
सीता रसोई शुभारम्भ अवसर पर प्रमुख रूप से देवेन्द्र गुप्ता,कल्याण सिंह,चन्द्रकुमार सोनी,नवलकिशोर पांडेय,हरीश जैन,सीएमओ अमिताभ शर्मा, मंजुला देवी, नंदनी साहू,संतोष साहू,शैलेन्द्र सिंह,पवन पाठक,टीकमचंद जैन,सत्येन्द्र चौहान,सिद्धार्थ जैन,रोशन जैन,यशपालछाबड़ा,
मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह,महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजू शर्मा, सहित  सर्व समाज के सभी प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।प्रथम दिवस पर सीएमओ अमिताभ शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा 160 लोगो के भोजन का लाभ लिए,टोटल 215 लोगो द्वारा भोजन किया गया।