केशव साहू
डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बिजनौरपुर में बिजली विभाग की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। गांव में बिजली का पोल गिरने से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से छह गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर बिजली पोल और लाइन की जानकारी कई बार विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत या बदलने की जरूरत नहीं की गई। इसी लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ।
ग्रामीणों ने मृत पशुओं के लिए उचित मुआवजा देने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा गांव में जर्जर बिजली पोल और तारों को तत्काल बदलने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच में जुटी






