सियारामचंद्र जी हम सबके कण कण में बसे हैं…अशोक साहू



पाटन।संगीत मानस मंडली एवं ग्रामवासियों के तत्वाधान में चार दिवसीय मानस महोत्सव के 27वें वर्ष का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे,अध्यक्षता राजेश ठाकुर सरपंच,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने की,विशेष अतिथि रवि सिन्हा सभापति जप,रश्मि भेदप्रकाश वर्मा सदस्य जप,बेनीराम साहू प्राधिकृत अधिकारी,भोज रघुवंशी,भविष्य जैन ने सिया रामचंद्र जी,हनुमंत महराज की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,खुशहाली की मंगलकामना किए।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने सियारामचंद्र जी हम सबके कण कण में बसे हैं।निपानी में लगातार 27 वर्षों से हो रहे आयोजन के लिए आयोजक समिति बधाई के पात्र हैं।धार्मिक आयोजन से हमारी संस्कृति,आस्था,परंपरा को जीवंत रखने में सहायक सिद्ध होती है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भांचा राम के प्रति सच्ची श्रद्धा से छत्तीसगढ़ को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई थी।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मानस महोत्सव में हमारी धर्म के प्रति आस्था का जनजागरण नई पीढ़ियों के लिए सुगम रास्ता तय करेगी।
मंच संचालक लेखनी वर्मा मानस मर्मज्ञ ने तहसील मानस भवन पाटन में प्रदान करने लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया।
महोत्सव में आभार प्रदर्शन अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने किया।
इस दौरान डॉ थानेश्वर सिन्हा,टीकेंद्र सिन्हा,रोहित सोनकर,रमेश यादव,संतोष ठाकुर,ऐश्वर्य ठाकुर,धनेश सिन्हा,गौरव सिन्हा,राजेश सिंह ठाकुर,संतोष सिन्हा,गौरव सिन्हा,लोकेश सिन्हा,धनीराम सिन्हा,जागेंद्र सिन्हा,तोरणलाल साहू उपसरपंच,राहुल रघुवंशी,झूमक रघुवंशी,चेतन पाण्डे,अनिल सिन्हा,खोमन सिन्हा,नारद,यशवंत साहू,ओमप्रकाश रघुवंशी,जयप्रकाश सिन्हा,इतवारी ठाकुर,सुरेन्द्र सिन्हा,रमेश साहू,रणधीर निर्मल,दुलार यादव,दुकालू निषाद सहित रामभक्त एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।