पाटन।कृषि महाविद्यालय मर्रा के चतुर्थ वर्ष के छात्रों द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमिता मॉड्यूल (ELP) अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के तहत विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार किया जा रहा है! यह कार्यक्रम कृषि छात्रों को
व्यावहारिक अनुभव आधारित
उद्यमिता एवं रोजगार सृजन हेतु तैयार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार उत्पादों को संत विनोबा भावे के नाम पे रखा गया है, ये उत्पाद हैं विनोबा आम आचार, मीठा आचार, टोमैटो सॉस, मुखवास, चकोतरा रेडी टू सर्व, नेक्टर, आलु चिप्स, रागी पापड़, टोमेटो पाऊडर, मिर्च आचार, आम पना, बेल सर्बत, अनानास स्क्वैश, केला चिप्स जैसे उत्पाद तैयार किया गया है।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि कृषि छात्रों के चार वर्ष के अध्ययन के दौरान अंतिम सेमेस्टर मे अलग अलग उद्यमिता एवं रोजगार के विषय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कराया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र – छात्राओं को स्वरोजगार और स्वावलंबन की ओर अग्रसर किया जाना है जिसमे हमारे छात्र छात्राएं बढ़ चड़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
इस कार्यक्रम के निर्देशक डॉ. किरण कुमार नागराज, सहायक प्राध्यापक ने बताया की छात्रों से ऐसे उत्पाद तैयार कराया जा रहा है तथा उत्पाद को बाजार में बिक्री भी कर रहे है,जिसका मांग हमारे आस-पास के क्षेत्रों में हो तथा ऐसे उत्पाद जिसको बनाने की तकनीक जान सके एवं आगे चलके अपना रोजगार या व्यवसाय स्थापित कर सकें|
इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!






