सेलूद में लगे ड्राइवर एकता जिंदाबाद के नारे, हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरो ने कर दिया हड़ताल, थम गए ट्रक और बस के पहिए, देखिए वीडियो

नारा लगाते ड्राइवर संघ के पदाधिकारी

पाटन। सोमवार को ट्रैक,  टैंकर  बस चालकों की हड़ताल का असर पाटन सेलूद में भी देखने को मिला।  ड्राइवर संघ के सेलूद स्थित कार्यालय में आज सभी ड्राइवर एकत्र हुए। जहा पर काला कानून करार देते हुए इसका विरोध कर रहे है। पाटन सहित आपस के  पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने के लिए कार और दो पहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। पाटन के सभी पेट्रोल पंप में सुबह से ही लोग कतार में खड़े रहे । इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी स्थित पेट्रोल पंपों में भी पेट्रोल डालने के लिए लंबे-लंबी का तार देखने को मिली।  बता दे कि जैसे ही टैंकर चालकों की हड़ताल की सूचना आम लोगों को मिली तो वह अपने गाड़ियों का टंकी फुल कराने के लिए पेट्रोल पंप की ओर बढ़े। कार एवं बाइक चालकों का मानना है कि अगर एक-दो दिन और टैंकर चालकों का हड़ताल रहा तो पेट्रोल पंप में पेट्रोल समाप्त हो जाएगी और फिर पेट्रोल की किल्लतहो जाएगी।  इस समस्या से निपटने के लिए वे पहले से ही अपने कार एवं बाइक में पेट्रोल भरवा कर रख रहे हैं। यही कारण है कि आज सुबह से ही पाटन नगर सहित आसपास गांव में स्थित के पेट्रोल पंप में काफी मात्रा में पेट्रोल भरवाने के लोग लंबी कतार में खड़े दिखे । खबर लिखे जाने तक पाटन संहिता आसपास के सभी पेट्रोल पंप में बाइक एवं कार सवार की लाइन लगी हुई थी। इसके अलावा खाद्य सामग्री का परिवहन भी ठप्प पड़ गई है। जिसके कारण आम जन को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी देते ड्राइवर संघ के अध्यक्ष

एक पेट्रोल पंप में स्टॉक समाप्त
दुर्ग पाटन रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप में आज शाम को करीब 4:00 बजे पेट्रोल  डीजल का स्टॉक ही समाप्त हो गया। डीजल पेट्रोल का स्टॉक समाप्त होने से यह पंप सुना सान रहा। वही बताया जा रहा है कि शेष पेट्रोल डीजल पंप में आज रात तक का स्टाल है। कल से अगर टैंकर नहीं आई तो पाटन ब्लॉक के लगभग सभी पेट्रोल पंप में डीजल और पेट्रोल की किल्लत हो जाएगी।