पाटन।।भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा निर्देशित एक उपभोक्ता जागरूकता अभियान है, जो उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के लाभों और उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए 9 से 23 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है।
जिसमें सीएसपीडीसीएल पाटन संभाग की तरफ से श्री बीपी दीपक (कार्यपालन अभियंता ) , कमलेश कुमार साहू( सहायक अभियंता ), राजेश कुमार साहू ( कनिष्ठ अभियंता ) , केदारनाथ साहनी ( मैनेजर जीनस स्मार्ट मीटर) सीएसपीडीसीएल कर्मचारी तथा बहुत संख्या में उपभोक्ता शामिल हुए | जिसमें उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की विभिन्न फायदे , मोर बिजली एप के माध्यम से स्मार्ट मीटर का डाटा कैसे जांच करें , रिले ऑफ होने पर स्मार्ट मीटर के माध्यम से लाइट ऑफ होने की स्थिति में क्या करें, बहुत सारे समस्याओं का निराकरण किया गया ,

अभियान का उद्देश्य:-
इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य स्मार्ट मीटरों से जुड़ी उपभोक्ताओं की शंकाओं और विरोध को दूर करना है। बिजली विभाग की टीमें इस दौरान घर-घर जाकर और सार्वजनिक आयोजनों के माध्यम से उपभोक्ताओं को निम्नलिखित जानकारी देंगी: :-
पारदर्शिता और सही बिलिंग :- उपभोक्ताओं को यह बताया जाएगा कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह पारदर्शी हैं और यह स्वचालित रूप से डेटा भेजता है, जिससे गलत रीडिंग या बिलिंग की संभावना खत्म हो जाती है।
उपयोग और सुविधाएँ :-
उपभोक्ताओं को मीटर का सही इस्तेमाल, बैलेंस चेक करने का तरीका (प्रीपेड मीटर के मामले में), और शिकायत दर्ज कराने की पूरी जानकारी दी जाएगी।
आर्थिक लाभ:-
बताया जाएगा कि स्मार्ट मीटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को अक्सर बिजली की दर में छूट मिलती है (कुछ क्षेत्रों में 25 पैसे प्रति यूनिट तक)। साथ ही, यह ऊर्जा की खपत को ट्रैक करके पैसे बचाने में मदद करता है।
आपातकालीन सुविधा:-
ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ विशेष सुविधाएँ हैं, जैसे कि रिचार्ज खत्म होने पर पुश बटन दबाकर 72 घंटों के लिए आपातकालीन बिजली प्राप्त करना।
शिकायत निवारण:-
उपभोक्ताओं को उनकी किसी भी स्मार्ट मीटर संबंधी परेशानी या शिकायत को इस पखवाड़े के दौरान दूर करने का अवसर मिलेगा।






