मौर्यध्वज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव।शासकीय प्राथमिक शाला डोमपदर में स्वर्गीय माता, कमला दास मानिकपुरी की स्मृति में पति रामेश्वर दास मानिकपुरी, सुपुत्र संतोष दास मानिकपुरी के द्वारा तथा जोहन लाल नेताम सहायक प्राध्यापक डाइट नगरी के सौजन्य से प्राप्त स्मार्ट टीवी का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम के समस्त गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुवन लाल मरकाम ग्राम पटेल , अध्यक्षता कुशाल राम मरकाम अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति डोमपदर एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जोहन लाल नेताम सहायक प्राध्यापक डाइट नगरी एवं सम्माननीय रामेश्वर दास मानिकपुरी के आतिथ्य में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें प्राथमिक शाला के बच्चों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई







