पाटन। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत लगातार विविध आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एस एम एस लिमिटेड और एन एच ए आई द्वारा पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह से हाथ में झाड़ू थामे हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर की साफ सफाई किया। स्वच्छता अभियान के बाद सभी ने एक साथ स्वच्छता का संकल्प भी लिया। स्वच्छता के संदेश में देते हुए एस एम एस लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैंनेंजर डी विश्वनाथन ने अपने आस-पास साफ़ रखने, कचरा न फैलाने, और प्लास्टिक का उपयोग कम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह स्वस्थ जीवनशैली और सुंदर राष्ट्र के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर एस एम एस लिमिटेड के एस कुमार, टीम लीटर राजेश द्विवेदी, रिसेडेंस इंजीनियर निरंजन कुमार , एन एच ए आई के अधिकारी सहित 30 से अधिक कर्मचारियों ने सफाई किया।







