अंडा। शासन के आदेशानुसार ग्राम परसदा स्कूल का सामाजिक अंकेक्षण किया गया।उच्च कार्यालय के आदेशानुसार अंकेक्षण दल का गठन किया गया था जिसमें सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि गन, एस.एम.सी. सदस्य गण, पालक गण,गणमान्य नागरिक गण, व संकुल के अन्य शालाओं के शिक्षक शिक्षिका गण शामिल हुए। अंकेक्षण के दौरान समुदाय द्वारा बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय की भौतिक गुणवत्ता, शिक्षकों की कुशलता, व सामुदायिक सहभागिता का आकलन विभिन्न टूल्स के माध्यम से किया गया।

अंकेक्षण के दौरान प्राचार्य एच.एस.एस. परसदा,सरपंच परसदा,संकुल के अन्य स्कूल से रविन्द्र चन्द्राकर, चंदूलाल ठाकुर,होमराजभारती,गीतिका देशमुख, हरिनारायण साहू,भामा सोनी आदि शिक्षक तथा गांव से तोरण साहू जी,विकास साहू जी व अन्य लोग शामिल होकर आकलन को सफल किये।
संकुल समन्वयक शैलेंद्र पांडे के द्वारा पूरे कार्यक्रम का संचालन किया गया। यह जानकारी जीवन चन्द्राकर ने दी।
