मां चंद्रहासिनी की पावन धरा में पहुंची यादव समाज का सामाजिक समरसता यात्रा, विधायक रामकुमार यादव का किया सम्मान,  जय यादव जय माधव का जयघोष से गूंजा चंद्रपुर


चंद्रपुर। यादव समाज का सामाजिक समरसता यात्रा का पहला दिन का अंतिम पड़ाव आज मां चंद्रहासिनी देवी की पावन नगरी चंद्रपुर में पहुंचे । यहां पर विधायक रामकुमार यादव ने सभी यात्रियों का  स्वागत किया।  इसके अलावा चंद्रपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के यादव समाज के पदाधिकारी के द्वारा यात्रा में शामिल सभी सामाजिक जनों का स्वागत किया।  विश्रम गृह चंद्रपुर  में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ यादव समाज के  पदाधिकारी के द्वारा  विधायक निर्वाचित होने पर रामकुमार यादव का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर समाज के  गणमान्य नागरिक मौजूद थे।