सारंगढ़ पहुंची सामाजिक समरसता यात्रा, यादव समाज ने किया जोशीला स्वागत, यादवी एकता दिखाने का लिया संकल्प


सांरगढ़। यादव समाज  कें प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा निकाली गई सरगुजा संभाग का सामाजिक समरसता यात्रा आज शाम को सारंगढ़ पहुंची। यहां स्थानीय यादव समाज के द्वारा अभी यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान  मंच पर पर्व युवा प्रकोष्ठ प्रांताध्यक्ष परमानंद यादव, यात्रा के प्रभारी हरीश यादव, पूर्व अध्यक्ष कोमल यदु, राजू यदु, संरक्षक युवा प्रकोष्ठ  रामसिंह यादव, सेमलिया यादव, नरोत्तम यादव, श्याम यादव, रमाकांत यादव, गोपाल ठेठवार सहित अन्य मौजूद रहे। इनका स्वागत । अवधेश ठेठवार, राजू यादव, भीरू यादव, अनिल यादव, बद्री यादव, शुभम यादव देवेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, रवि यादव, भावेश यादव, आकाश यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय यादव ने किया।


नरोत्तम यादव ने यात्रा के विषय पर अपनी बाते रखी। उन्होंने सामाजिक समरसता यात्रा के विषय पर जानकारी दिया। सारंगढ़ यादव समाज के संरक्षक श्याम सुंदर यादव ने भी अपने विचार रखते हुए कहा की हम अपनी संगठन का ताकत दिखाते हुए रचनात्मक कार्यों की ओर आगे बढ़े। राजनीति में भी यादव समाज काफी आगे हो सकती है। इसके लिए हमे संगठन को मजबूत करे। सामाजिक समरसता यात्रा का अभिन्न अंग सारंगढ़ यादव भी बनेगा। पूर्व प्रांताध्यक्ष कोमल यादव ने कहा की सारंगढ़ में भी हमारा समाज काफी मजबूत है। उन्होंने समाज में शिक्षा ओर संगठन पर जोर दिया। यादव समाज सारंगढ़ के संरक्षक गोपाल ठेठवार ने कहा की संगठन में शक्ति को बताया। आज का दिन सारंगढ़ के लिए काफी ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा की यादव समाज धन्य हो गया। हम सब आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है। झेरिया यादव समाज के अध्यक्ष ढेलू राम यादव ने कहा की युवाओं को समाज में आगे लाना है। जो की वरिष्टोजनो के मार्गदर्शन में काम करेगा। सभी मिलकर एक साथ काम करेंगे तो निश्चित ही हमारा लक्ष्य मिलेगा। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय प्रभारी हरीश यादव ने कहा की हम सबको एक साथ मिलकर काम करेंगे। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमानंद यादव सहित अन्य लोगो ने भी अपने विचार रखे। सत्येंद्र सिंह ने आभार वयक्त किया।।

सारंगढ़ में संबोधित करते हरीश यादव