जहां संपत्ति बांटने लड़ाई हो वहा महाभारत होता है और जहां विपत्ति बांटने की बात आती है वहा रामायण है, हर्षा लोकमणि चंद्राकर


पाटन। ग्राम छाटा एम में मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है आज रविवार को विभिन्न मंडलों ने अपनी प्रस्तुति दे रही है ।।अतिथि के रूप में आज दुर्ग जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर विशेष रूप से मौजूद थे । विशेष रूप से भाजपा उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर मौजूद रहे। इस असवर पर आयोजक समिति द्वारा अतिथियों एक स्वागत किया गया।

श्री मति चंद्राकर ने कहा की जब संपत्ति के बंटवारे के लिए लड़ाई हुआ तो महाभारत हुआ। वही जब विपत्ति को बांटने के लिए सब आगे आए तो यही रामायण है। उन्होंने कहा की भगवान श्री राम को जब 14 साल की वनवास हुआ तो उस विपत्ति को बांटने के लिए माता सीता सहित भाई भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न सहित पूरा अयोध्या की जनता सामने आया। विपत्ति बांटने का संस्कार हमे राम चरित मानस से मिलती है। इस असवर पर आयोजन समिति के सद्स्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।