दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष बनने के बाद आज श्रीमती पुष्पा यादव को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। छग ठेठवार यादव समाज के लोग भी पुष्पा यादव को बधाई देने पहुंचे। प्रांतीय अध्यक्ष गुलेंदे यादव ने कहा की समाज का एक हीरा हमने शालिनी यादव के रूप में खोया है तो दूसरा हीरा हमे पुष्पा यादव के रूप में मिली है। बताया की पुष्पा यादव का अध्यक्ष बनना समाज के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर गुलेन्द्र यादव, नरेन्द्र यादव, नंद झरोखा यादव, रिवेन्द्र यादव, रोमशंकर, प्रीतम यादव, मयाराम यादव, किसुन यादव सहित अन्य मौजूद थे।

- May 4, 2023
जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष पुष्पा यादव को बधाई देने पहुंचे सामाजिक पदाधिकारी, यादव समाज के लिए गौरव का क्षण
- by Balram Yadu