अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग समाज कार्य के विद्यार्थिगण ग्राम जंजगिरी में क्षेत्रीय कार्य के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर क्राइम के बढ़ रहे अपराध बारे में जागरूक किया नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि दिन प्रतिदिन लोग कैसे ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे किसी भी अनजाने नंबर में अगर कॉल आए या एसएमएस आए और ओटीपी या खाता नंबर मांगे तो कभी भी किसी को ओटीपी और खाता नंबर नहीं नहीं बताना चाहिए साथ ही साथ ऑनलाइन खरीदी जैसे मिसो, अमेजॉन,फिलिप कार्ड, में लोग फर्जी आईडी बनाकर अच्छे-अच्छे कपड़े और सामान दिखाते हैं और खराब कपड़े और सामान भेजते हैं किसान सम्मन निधि के नाम से मैसेज या लिंक आए यो उसे डाउनलोड नहीं करना चाहिए अगर ऐसा किसी प्रकार की धोखाधड़ी होते हैं तो आप सर्वप्रथम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल शिकायत करें या तो नजदीकी पुलिस थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराए समाज कार्य के सहायक प्राध्यापक ढाल सिंह साहू ने कहा कि दिन प्रतिदिन ऑनलाइन की अपराध पढ़ रही हमें मोबाइल का सदुपयोग करना चाहिए आजकल बच्चे मोबाइल में ही ज्यादा बिजी रहते है जिससे परिवार में आपसी तालमेल में कमी देखने को मिलते है। ऑनलाइन गेम में बच्चे बिजी रहते है इन सबसे बच्चों को दूर रखना चाहिए कार्यकम को सफल बनाने में विनय, विकास, उमेन्द्र,डामन, रामसिंह, मनीषा, सरिता, हेमिन डहरिया, नेहा साहू, सोमलता, देविका, टिकेश्वरी, रूबी साहू, यशोनिधि, टॉमिन, ज्योति, खिलेंद्र, मुस्कान, यशवंत, आरती,ललिता, डोमेश्वरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।








