अंडा।शैलदेवी महाविद्यालय अंडा के समाज कार्य के विद्यार्थियों द्वारा क्षेत्रीय कार्य के अंतर्गत ग्राम गोंडेला में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं और अन्य ग्रामीणों को आंगनबाड़ी केंद्र में एकत्रित कर सुपोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने सुपोषण चौपाल के माध्यम से रेडी टू ईट पाउडर, हरी साग-सब्जी, मूंग, भाजी, चना आदि पौष्टिक खाद्य पदार्थों को नियमित भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच वागीश बंजारे उपस्थित रहे। साथ ही लीलाधर साहू (सचिव), राजेश साहू (पंच) एवं ढाल सिंह साहू (सहायक प्राध्यापक) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों लेमन, विनय, दामन, विकास, आरती, डोमेश्वरी, नम्रता, ललिता, लोकेश्वरी, संजय, चंद्रशेखर, पदमनी, सिमरन, हेमिन, सरिता, ज्योति, यशोनिधि, पामेश्वरी, मनीषा, रामेश्वर, देविका और टिकेश्वरी की विशेष भूमिका रही।







