दुर्ग। समाज सेवी अश्वनी टंडन लगातार सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अपने ही गाड़ी में तत्काल अस्पताल पहुंचाने का कार्य करते है। आज शाम को मेड़ेसरा के पास दो बाइक आपस में टकरा गई जिसमें तीन युवक घायल हुए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना जैसे ही अश्वनी टंडन की मिला तो वो तत्काल अपना चार पहिया वाहन लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक जो कि बेमेतरा के खेरी गांव का रहना वाला है उसे अस्पताल ले जाया घर। जहां पर युवक की इलाज जारी है।







