समाजसेवी कुमार चंद्रवंशी ने विद्यार्थियों को भेंट किए जूता-मोजा, बच्चों के चेहरे पर खिले मुस्कान


पंडरिया।ब्लाक के ग्राम जंगलपुर स्थित पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को समाजसेवी, पूर्व सरपंच एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC), शासकीय हाई स्कूल जंगलपुर के अध्यक्ष कुमार चंद्रवंशी द्वारा विगत कई वर्षों की भाँति इस वर्ष भी निःशुल्क जूता-मोजा वितरण किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय हाई स्कूल भवन, जंगलपुर में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, माँ भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नंदनी साहू (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पण्डरिया) रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रफुल्ल कुमार बिसेन (प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल जंगलपुर) ने की।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वचन प्रदान किए तथा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कुमार चंद्रवंशी द्वारा वर्षों से निरंतर किए जा रहे इस सेवा कार्य एवं सामाजिक पहल की सराहना की।तत्पश्चात अतिथियों द्वारा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को जूता-मोजा वितरित किए गए।यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ, बल्कि समाजसेवा, शिक्षा के प्रति समर्पण एवं सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण भी बना।कार्यक्रम के समापन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में राजकुमार साहू (प्रतिनिधि), एवनाथ चंद्रवंशी (सचिव, ग्राम पंचायत कुआंमालगी), हेमंत साहू (सचिव, ग्राम पंचायत रमतला), रविशंकर चंद्रवंशी (महामंत्री, भाजपा मंडल पाण्डातराई), जगन्नाथ बंजारे (पूर्व सरपंच, ग्राम पंचायत जंगलपुर),फूलचंद चंद्रवंशी (उपसरपंच, ग्राम पंचायत जंगलपुर), विक्रम धुर्वे (रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत जंगलपुर), राजू मरकाम (सचिव, ग्राम पंचायत जंगलपुर), सरजू चंद्रवंशी (पंच), सिद्धू चंद्रवंशी (पंच), सुरेश साहू (पंच) तथा सुखनंदन यादव (SMC अध्यक्ष, प्राथमिक शाला जंगलपुर) उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम जंगलपुर एवं आसपास के विभिन्न गाँवों से बड़ी संख्या में अभिभावकगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से चित्रपाल चंद्रवंशी (व्याख्याता), राकेश कुमार चंद्राकर (व्याख्याता), सरिता नेताम (व्याख्याता), पुनाराम कश्यप (प्रधान पाठक), हुलेश्वर प्रसाद टंडन (शिक्षक), हेमन्त कुमार गबेल (शिक्षक), पवन कुमार शुक्ला (शिक्षक), नरेश कुमार गेन्ड्रे (प्रधान पाठक), गंगोत्री चंद्रवंशी (सहायक शिक्षक), योगेंद्र मानिकपुरी (संगीत, शिक्षक), कोमल साहू (योगा शिक्षक) एवं कुमारी भुवनेश्वरी साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शासकीय हाई स्कूल जंगलपुर के प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार बिसेन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।