पाटन

पाटन क्षेत्र के अमेरी में एकता क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ दिनांक 19 जनवरी 2025 दिन रविवार से होगा एवं फाइनल मैच 26 जनवरी 2025 को होगा। उपरोक्त टूर्नामेंट में कुल 16 टीम सम्मिलित होने वाली है, टूर्नामेंट शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी इंजीनियर भाजपा नेता आदरणीय प्रणव शर्मा जी होंगे
विशिष्ट अतिथि दाऊ लाल कोसे, मनीष कौशले, भूषण सेन, रामेश्वर धीवर, बलराम सूर्यवंशी, नोहर पाल, कुलेश्वर ठाकुर, सुनील यादव, ठकेंद्र धनकर, दिनेश नेताम, रोशन बंछोर, डॉक्टर लक्ष्मण यादव, नरेंद्र चंद्राकर एवं सोहन पाल होंगे। टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार ₹21001 एवं द्वितीय पुरस्कार ₹11001 का है। कार्यक्रम आयोजनकर्ता एकता क्लब के अध्यक्ष माही, कप्तान विमल निषाद, उप कप्तान ओमकार नेताम एवं जामवंत यादव द्वारा यह जानकारी दिया गया है एवं टूर्नामेंट का लुफ्त उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सभी आसपास के ग्रामीणों को सादर आमंत्रित किया गया है।




