पंडरिया । संत शिरोमणि बाबा गुरु घासी दास के छठवे वंशज गुरु विजय कुमार के सुपुत्री गुरु प्रियंका नगर से सटे ग्राम बांधा पहुंचीं हुई थी। जिससे पहले सतनामी समाज़ ने अपने गुरु प्रियंका को बुधवार शाम नगर के गांधी चौक से स्वागत करते हुऐ ग्राम सोनपुरी में समाज के माता बहनों द्वारा थाली में दीपक जलाकर फुल माला पहना कर स्वागत किया गया। ग्राम बांधा में भक्तिन धनेश्वरी ग्रामीण समाजिक माताओं द्वारा अपने गुरु प्रियंका दीदी का थाली में दीपक जलाकर फुल माला पहना कर स्वागत किया ।ग्राम बांधा में समाज के जन मानस को प्रियंका ने अपने आशीर्वचनों संबोधित करते कहा कि जैसे एक रस्सी में फुल का माला बनता है,वैसे ही समाज संगठित होकर रहे।बाबा गुरु घासी दास के सात उपदेश को अपने मानव जीवन पालन करने का संदेश दिया।ममतामयी मिनीमाता के द्वारा देश व छत्तीसगढ़ चलाये गये ।महिला सशक्तिकरण पर गुरु प्रियंका ने समाजिक महिला को आगे आकर समाज उत्थान के लिए कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थिति जनमानस को जनपद पंचायत पंडरिया के अध्यक्ष समुंद सेवा राम कुर्रे , राधेलाल भास्कर , महंत संत जगन्नाथ बंजारे , दिलीप धित्तलहरे महंत ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के संचालन प्रदेश सतनामी समाज के प्रिंट मीडिया सहा प्रभारी श्याम टंडन ने किया।कार्यक्रम में समाज के जनप्रतिनिधि एवं माता बहन बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे हैं ।

- February 18, 2022