रूपेश वर्मा

अर्जुनी। बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में मिरगी मार्ग पर संचालित मितान राईस मिल परिसर में गत दिनांक 19.09.2025 को अंबुजा फाउंडेशन रवान के सौजन्य़ से राइस मिल में की मृदा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम रखा गया जिसमें 160 महिला व पुरुष किसान उपस्थित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि विभाग के उपसंचालक दीपक कुमार नायक के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए भूमि, पानी, हवा फसल की आवश्यकता है लगातार रासायनिक खाद का प्रयोग कर जिससे मिट्टी की उर्वरता अस्वस्थ हो गया बताया। साथ ही कार्बन बहुत कम है बताया गया जिसमें मुख्य बातें हमें किसानों को मिट्टी जांच कर उनके हिसाब से खाद डालने का सलाह दिया व मिट्टी जांच न करने से लागत ज्यादा और जो खाद हम डालते हैं उसमें से 20% से 25% ही धान या गेहूं के पौधे उपयोग करते हैं बाकी 70 से 75% पानी के माध्यम से बाहर चला जाता है या मिट्टी में जाम हो जाता है बताया गया व स्वाति ठाकुर इंदिरा गांधी भाटापारा से कृषि विज्ञान केंद्र से उन्होंने बताया कि हमारे बलौदा बाजार भाटापारा जिले में पोटाश का भरपूर है उसे खेत डालने की जरूरत नहीं है बताया गया कि फास्फोरस की कमी बताई है इसके लिए डी ए पी का उपयोग करने कहा व अन्य कीड़े का दवाई या अच्छी कंपनी का दवाई उपयोग करने के लिए कहा गया व जैविक खाद अपनाकर किसानों को लागत कम करने के लिए बताया गया 19 पोषक तत्व मुख्य है जिसमें से एनपीके मुख्य है । जैविक खेती का उपयोग सीडडील,रोटावेटर का उपयोग लाइन विधि का उपयोग करके सही समय में बीज उपचार करके बुवाई करके खरपतवार नाशक का उपयोग करके अच्छा उत्पादन लेने का सुझाव दिया गया। एमकेपीसीएल से बलराम यदु, थानुराम ध्रुव, नारायण साहू, रंजीत सोनी अंबुजा फाउंडेशन तजेंदर सर, विष्णु विश्वकर्मा व उन्नत टीम, एमकेपीसीएल टीम व सभी गांव के किसान क्लब के सदस्य व जीबीएजी जी के अर्जुनी पंचायत के सरपंच कविता भगेला ध्रुव, सरपंच उपसरपंच विष्णु साहू, सरपंच प्रतिनिधि सुखराम ध्रुव, पंच कन्हैया कटारे, मितान समिति सदस्य व पंचायत पंच प्रेमचंद वर्मा सदस्य,निपुण ध्रुव,मोहन वर्मा, उपस्थित रहे







