
दुर्ग । क्रेडा ऊर्जा विभाग द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतो पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। विजय साहू (सदस्य केडा रायपुर) द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डाे में रात्रिकालिन प्रकाश व्यवस्था हेतु क्रेडा विभाग के माध्यम से सोलर हाई मास्ट लाईट संयंत्र हेतु 10 नग की अनुशंसा की गई है। इन 10 वार्डाे में से 06 वार्डाे में 15 दिसंबर 2022 को एवं शेष 04 वार्डों में 19 दिसंबर 2022 को सोलर हाई मास्ट लाईट स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विजय साहू जी द्वारा पार्षदों एवं वार्ड वासियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। ग्रीन एनर्जी को शहरों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु इस कार्य की वार्ड वासियों द्वारा सराहना की गई तथा क्रेडा विभाग को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया। आज के भूमि पूजन कार्यक्रम वार्ड नं. 12 (अटल आवास के पास), वार्ड नं. 13 (मंगल बाजार कोहका), वार्ड नं. 34 (दुर्गा उच्चतर मा. विद्यालय, वीर शिवाजी नगर कैम्प-02), वार्ड नं. 35 (युग निर्माण उच्च मा. विद्यालय, शारदा पारा) में सपन्न किया गया है। जिसमें विजय साहू (सदस्य क्रेडा), धर्मराज शर्मा (अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा छ.ग.) विषेश अतिथि नंद कुमार कश्यप (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमिटी सुपेला कोहका), रामा विश्वकर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमिटी कैम्प), गिरवर बंटी साहू (सभापति नगर निगम भिलाई) एवं अंजू सुमन सागर सिन्हा (पार्षद वार्ड नं. 13), संतोश नाथ सिंह (जालंधर) (पार्षद वार्ड नं. 34), इंजीनियर सलमान (पार्षद वार्ड नं. 35), टी. आर. ध्रुव (जिला प्रभारी, क्रेडा जिला कार्यालय दुर्ग) तथा सभी संबंधित वार्ड के वार्ड वासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सपन्न हुआ।
