
राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । नगर कवर्धा मार्ग पर मोतिमपुर मोड़ के पास दो ठेलों में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई।जिससे ठेले के समान व ठेला जलकर खाक हो गया।बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश की वजह से ठेले में आग लगाई गई है।एक ठेला विमल सोनवानी का था,जिसमे मुर्गा दुकान था तथा दूसरा ठेला पंचू बारमते का था जिसमे सायकल दुकान संचालित था।दोनों ही ठेलों में रखे साइकल पार्ट्स व अन्य सामग्रियां जलकर नष्ट हो गई है।केवल टिन ही शेष बचा हुआ है।








