भिलाई। अपने महिला मित्र के साथ जुबली पार्क घूमने आए एक युवक के साथ उसी के मोहल्ले में रहने वाले युवक ने पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक आवेदक आदित्य प्रसाद सेक्टर 1 भिलाई नगर मे रहता है, 11वी की पढाई कर रहा है | दिनांक 22.01.2023 के शाम 04.00 बजे वे अपनी दोस्त जानवी अग्रवाल के साथ जुबली पार्क घुमने आया हुआ था । आवेदक एवं उसके दोस्त जुबली पार्क के गेट से सामने खडे होकर बात कर रहे थे की तभी आदित्य के मोहल्ले मे रहने वाला लडका स्पर्श अपने अन्य साथी को लेकर वहां पहुच गया एवं बेवजह ही उससे मां बहन की गंदी गंदी गालीया देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये उसके पास आकर मुझे हाथ मुक्का से मारपीट किया है ।।जिससे आवेदक के दाहिने आंख , एवं दाहिने हाथ मे चोंट आयी है। भिलाई नगर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।







