
पाटन। सोमेश्वर नाथ शिव मंदिर समिति बजरंग चौक हमर पारा वार्ड क्रमांक 2 सेलुद में आज मंदिर समिति द्वारा समाज सेवी व युवा व्यासायी बल्लू राय का सम्मान किया गया। श्री बालाजी तीर्थ यात्रा का वापस लौटने के बाद बल्लू राय ने सोमेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके बाद उनका सम्मान शिव मंदिर समिति द्वारा किया गया। वार्ड 2 के निवासी कान्हा साहू पिता सतीश साहू का जन्म दिन समारोह भी मंदिर परिसर मनाया गया। इस अवसर पर साख सहकारी समिति सेक्टर 1 के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व सभापति श्रीमती जयश्री वर्मा, संतोष वर्मा, बलराम यादव, अनिरुद्ध वर्मा, भेष नारायण सेन, विष्णु निर्मलकर, सतीश साहू, दिनेश साहू, सावित्री वर्मा, अन्नू वर्मा, मेनका निर्मलकर, रामेश्वरी वर्मा, सुशीला यादव, दिलेश्वरी साहू, कुसुम साहू, सहित साइनिंग स्टार क्लब के अध्यक्ष एकांश वर्मा, प्रज्ञा वर्मा, लक्ष्मी कांत यादव, मानसी यादव, रिया वर्मा, आदिति वर्मा, आदि वर्मा, औजश्वी साहू, कान्हा साहू, चिराग राय, सहित अन्य मौजूद थे।








