गांव के लोगों ने पर्यटन स्थल बनाने की मांग की साथ वही मेन रोड को नई बनाने कि मांग
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।धमतरी जिले के अंतिम में पर्यटन विकास को नई दिशा देने प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में नगरी विकासखंड स्थित सोंढूर डेम का ईको पार्क अब और आकर्षक स्वरूप में निखरेगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ईको पार्क का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के आईएफएस अधिकारी वरुण जैन, एसडीएम नगरी सुश्री प्रीति दुर्गम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि “यह इलाका प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण इसे अपने गांव की धरोहर मानकर संवारें, ताकि यह स्थल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र बने।”
उन्होंने गांव में पर्यटक समिति गठन का सुझाव दिया, जो पार्क के रखरखाव और विकास कार्यों में सहयोग करेगी। साथ ही पार्क में सौंदर्यीकरण, बोटिंग सुविधा, पक्षी व वन्यजीव फोटोग्राफी, बेहतर सड़कों और मार्ग किनारे फूलदार पौधों के रोपण पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पर्यटन विकास केवल प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित न होकर ग्रामीणों के लिए रोजगार का साधन भी बने। इसके लिए उन्होंने होमस्टे व्यवस्था और स्थानीय दुकानों की शुरुआत का सुझाव दिया। इससे न केवल ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी बल्कि पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव भी मिलेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि ईको पार्क का विकास धमतरी जिले को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान देगा और यह प्रदेश के लिए भी एक बड़ा आकर्षण बनेगा।
कलेक्टर मिश्रा ने कहा “सोंढूर डेम ईको पार्क धमतरी जिले का गौरव बन सकता है। प्रशासन और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से यह क्षेत्र पर्यटन और आजीविका दोनों दृष्टियों से विकास की नई इबारत लिखेगा।”
यह पहल जिले में पर्यटन को नई ऊँचाई देने के साथ-साथ ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
जिसमे सरपंच जीवन नाग उपसरपंच परमात्मा कुंजाम जनपद सदस्य श्रीधन सोम उपसरपंच परमात्मा कुंजाम नरेंद्र नेताम पंचराम ध्रुव, ओसीत पटेल, नकुल, गया मांझी समस्त गांव के लोगों ने गांव की समस्या को अवगत कराया जल्द बनाने की मांग को कलेक्टर के पास रखी गई







