सोनपुर मड़ई आज 4 जनवरी को, रात्रि में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

ग्राम सोनपुर में वार्षिक मड़ाई मेला का आयोजन किया गया है। ग्राम के वरिष्ठ भाजपा युवा नेता अखिलेश मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि  विजय बघेल जी (सांसद – दुर्ग लोकसभा क्षेत्र होंगे। अध्यक्षता  संतराम कुंभकार  (सरपंच ग्राम पंचायत सोनपुर) करेंगे। विशिष्ट अतिथि  जितेन्द्र वर्मा (प्रदेश मंत्री भजपा छ.ग.), श्रीमति कीर्ति नायक जी (अध्यक्ष ज. पं. पाटन), कमलेश वर्मा जी (उपाध्यक्ष ज. पं. पाटन),  योगेश निक्की भाले जी (अध्यक्ष नगर पं. पाटन),  श्रीमति भवना विष्णु निषाद जी (सदस्य ज. पं. पाटन),  अखिलेश मिश्रा जी (महामंत्री भाजपा पाटन मण्डल),  श्रीमति चन्द्रिका साहू जी (सरपंच-ग्राम पंचायत तरीघाट) होंगे। रात्रिकालीन कार्यक्रम “लोक बयार” लोक कलामंच आरंग (मोरध्वज नगरी) की प्रस्तुति होगी।