सांसद निधि से सोनपुर को मिला सौगात, दशहरा मैदान में बना भव्य डोम, लोकार्पण कार्यक्रम के साथ मड़ई कार्यक्रम आयोजित


पाटन। ग्राम पंचायत सोनपुर में डोम निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम के साथ वार्षिक मड़ई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल के प्रतिनिधि के रूप में उसके छोटे भाई संजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने  दशहरा मैदान में सांसद  विजय बघेल  सांसद निधि से निर्मित 5 लाख का डोम सेड के लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के  जिला पंचायत सद्स्य श्रीमती हर्षालोकमनी चंद्राकार ने की। विशेष रूप से सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर , अखिलेश मिश्रा,पूर्व पार्षद दामोंदर चक्रधारी, भाजपा नेत्री चंद्रिका साहू, सरपंच  निर्मल जैन ,सुनील वर्मा, राजेश वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।