पंडरिया।कस्तूरबा ग़ांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्लापुर बाजार में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के एक वर्ष पूर्ण होने पर एवम इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मनाने के लिए छात्राओ में बहुत उत्साह देखा ।अधीक्षिका कामिनी जोशी ने बताया कि
यह दिन चंद्रयान-3 की सफलता से जुड़ा है। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की उपलब्धि को याद करते हुए इस दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। पहले नेशनल स्पेस डे को लेकर तैयारियां जारी हैं। देशभर के स्कूल-कॉलेजों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देश के अंतरिक्ष मिशनों की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में घोषित किया था। इसकी घोषणा चंद्रयान-3 मिशन की उल्लेखनीय सफलता का सम्मान करने के उद्देश्य से भी की गई थी।जिसने ‘शिव शक्ति’ बिंदु पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग की और 23 अगस्त, 2023 को चंद्र सतह पर प्रज्ञान रोवर को तैनात किया। अंतरिक्ष के क्षेत्र में यह भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी सफलताओं में से एक है।
इस दिवस पर विद्यालय में
विविध कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओ द्वारा चंदा मामा को पत्र लिखा गया।पेंटिंग ,कविताये, एवम चंदा मामा के गानों पर थिरकते नजर आए। संदेश दिया कि वो भी कभी चंद्रमा में जरूर जाएंगे।ये दिन वाकई में गौरान्वित करने का दिन है।
इस कार्यक्रम में नंदनी धुर्वे ,अनामिकासाहू उपस्तिथ थे।












