राजू वर्मा

सीजी मितान न्यूज़
चेन्नई में स्पेस थिरुविधा कार्यक्रम 29 अगस्त को अन्ना सेंटेनरी ऑडिटोरियम में किया गया ।इसमें छत्तीसगढ राज्य से 11 चयनित यंग साइंटिस्ट विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। यह अवसर विद्यार्थियों के लिए बहुत अधिक प्रेरणादाई रहा ,जहां उनके उत्कृष्ट नवाचारों को राष्ट्रीय मंच प्रधान किया गया तथा फाइनल राउंड में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो प्रदान किया गया साथ ही गाइड शिक्षकों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
स्वामी आत्मानंद विद्यालय जामगांव आर की यंग साइंटिस्ट अमीषा निषाद और भूमिका वर्मा ने अपने नवाचार का प्रदर्शन फाइनलिस्ट के रूप में किया।
दोनो यंग साइंटिस्ट के द्वारा ई बाईक में लोड को ऑप्टिमाइज करने का फ्रेमवर्क तैयार किया गया था।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए विशेष रुप से तारामंडल खोला गया जिससे उन्हें अंतरिक्ष जगत को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
इसके साथ ही इसरो की ओर से बस प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिसमें इसरो द्वारा विकसित को ग्रहों एवं उनके कार्य प्रणाली का अवलोकन बच्चों ने किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर स्पेस किड्स इंडिया की ceo डॉक्टर श्रीमती केशन में कहा कि हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की संस्कृति को विकसित करना है ।इस प्लेटफार्म पर सभी बच्चों के हुनर को सराहा गया तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
दोनो विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सेजेस जामगांव आर की प्राचार्य चेतना ठाकुर सहित स्कूल के समस्त स्टाफ साथ ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।






