भिलाई।कूर्मि भवन, सेक्टर 7 भिलाई में आयोजित रघुवर सिंह चंद्राकर जयंती समारोह कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।उन्होंने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज के गौरव, महान समाजसेवी एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री रघुवर सिंह चंद्राकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन त्याग, संघर्ष, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रघुवर सिंह चंद्राकर ने अपने कर्मों से सिद्ध किया कि समाज का वास्तविक विकास केवल विचारों से नहीं, बल्कि संगठन, निरंतर प्रयास और सेवा-भावना से संभव होता है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, एकता एवं समाज सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए नई पीढ़ी को संस्कारित, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

श्री वर्मा ने कहा कि रघुवर सिंह चंद्राकर ने कुर्मी समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाज को संगठित रहने, परस्पर सहयोग की भावना विकसित करने तथा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। स्वर्गीय चंद्राकर का व्यक्तित्व सादगी, विनम्रता, दूरदर्शिता और प्रभावी नेतृत्व का अद्भुत संगम था। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि सभी लोग स्वर्गीय रघुवर सिंह चंद्राकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और सेवा के मार्ग पर चलकर एक सशक्त एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
अपने उद्बोधन के समापन पर श्री वर्मा ने कहा, “महापुरुष कभी समाप्त नहीं होते, उनके विचार और आदर्श सदैव समाज को नई दिशा देते रहते हैं।” उन्होंने स्वर्गीय रघुवर सिंह चंद्राकर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
गरिमामय आयोजन के दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सहयोग के लिए डॉ पुष्पलता अजय चंद्राकर एवं श्रीमती लीना अखिलेश चंद्राकर को सम्मानित किया गया।श्री अयोध्या चंद्राकर,श्री राधेश्याम चंद्राकर, राम प्रताप चंद्राकर, श्री योगेश्वर चंद्राकर को सामाजिक क्षेत्र में विशेष सहयोग के लिए समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री पवन चंद्राकर ने किया।
कार्यक्रम में समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर, श्री प्रदीप चंद्राकर, महासचिव मोरध्वज चंद्राकर, श्री गजेंद्र चंद्राकर, श्री धरम पाल वर्मा, श्री अरुण बघेल,श्री राजेंद्र चंद्राकर, श्री मदन चंद्राकर, श्रीमती नीता चंद्राकर, श्रीमती त्रिलोतमा चंद्राकर, श्री अजय चंद्राकर, श्री महेंद्र चंद्राकर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।






