जुआरियों को पकड़ने बनाई स्पेशल टीम को जंगल में दबिश, 15 जुआड़ी को पकड़ने में मिली सफलता, 11 मोटर साइकिल , 14 मोबाइल के साथ 1 लाख से अधिक रुपए जप्त


बलौंदाबाजार।।
पुलिस द्वारा वनांचल क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 15 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम द्वारा लाखों के जुआ फड़ में दी गई दबिश थाना राजादेवरी क्षेत्र के ग्राम गोलाझर झरिया बांध में सजा था जुए का फड़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर कुल ₹1’06,070 की बडी रकम किया गया जप्त साथ ही मौके से 52 पत्ती ताश11 मोटरसाइकिल एवं 14 मोबाइल भी किया गया जप्त पिछले कुछ दिनों से वनांचल क्षेत्र में जुए का बहुत बड़ा फड़ सजने की सूचना मिल रही थी, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से तथा सरहदी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं महासमुंद से भी काफी अधिक संख्या में लोग जुआ खेलने आते थे तथा इस जुए के फड़ में लाखों रुपयों की महफिल सजती थी। इस बड़े जुआ फड़ का भंडाफोड़ करने एवं जुआरियों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सचिन्द्र चौबे के मार्गदर्शन में एक विशेष योजना बनाई गई, जिसके तहत श्री अनूप वाजपेई उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक नवीन शुक्ला चौकी प्रभारी गिरौदपुरी के साथ आसपास के थानों एवं रक्षित केंद्र बलौदाबाजार के पुलिस बल द्वारा जुआ रेड कार्यवाही करने की योजना बनाई गई।इस योजना को सफल अमली रूप देना इतना आसान भी नहीं था, क्योंकि पुलिस बल वहां वनांचल क्षेत्र के मार्गों से एकदम अनजान थी तथा इतने बड़े जुआ फड़़ के संचालन के लिए जुआरियों ने भी अत्यंत गुप्त स्थान चुना था जिससे इस जुआ फड़ का पता लगाना एवं आरोपियों को पकड़ना बहुत ही मुश्किल काम था। किंतु पुलिस टीम द्वारा भी जुआरियों को पकड़ने के लिए एक सफल योजना का निर्माण किया गया। योजना अनुसार दिनांक 28.05.2023 को थाना राजादेवरी क्षेत्र के ग्राम गोलाझर झरिया बांध में जुआ रेड कार्यवाही किया गया। पुलिस टीम की आकस्मिक रेड कार्रवाई से जुआरियों को भागने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिला। कि मौके पर कुल 15 जुआरियों को पकड़ा गया*। पुलिस बल द्वारा सभी आरोपी जुआरियों एवं जुआ फड़ स्थल का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया गया, *जिसमें पुलिस द्वारा कुल ₹1,06,070 की बड़ी रकम तथा 52 पत्ती ताश जप्ती किया गया है। साथ ही मौके से जुआ खेलने वाले आरोपियों से 11 नग मोटरसाइकिल एवं 14 नग मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। सभी आरोपी जुआरियों को विधिवत गिरफ्तार कर इन सबके विरुद्ध थाना राजादेवरी में जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।इस संपूर्ण जुआ रेड कार्यवाही में सउनि नवीन शुक्ला के साथ, चौकी गिरौदपुरी से प्रधान आरक्षक 153 आरक्षक 759,426, 654 957 523, 640 साइबर सेल से प्र.आर. नरेश खूंटे, आरक्षक हेमंत नायक मोहन राय केशव भट्ठ थाना राजादेवरी से प्रधान आरक्षक श्यामलाल ध्रुव आर. 156, 889 एवं रक्षित केंद्र से आरक्षक 563 258,705,831, 1009,896, 664 617, 719, 542 का विशेष योगदान रहा।आरोपियों के नाम परमानंद पिता जयंत लाल नायक उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम सुखरी थाना राजादेवरी बद्रीप्रसाद टंडन पिता फिरतू राम उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम मटिया चौकी गिरौदपुरी बिहारी लहरे पिता लाल बहादुर उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम धाराशिव थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ वीरेंद्र कुमार पिता सरजुन लाल निषाद उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम बया चौकी बया सुखलाल लहरे पिता कार्तिकराम लहरे उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम धाराशिव थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ दिनेश कुमार पिता मुकंद राम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम धाराशिव थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ देवराज नाग पिता परमेश्वर नाग उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बडे टेमरी थाना सांकरा जिला महासमुंद बृजलाल पिता पंचराम रत्नेश उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम मुड़पार थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निराकर पिता बैरागी नंद उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बडे टेमरी थाना सांकरा जिला महासमुंद दयासागर पिता चेतन भोई उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बडे टेमरी थाना जिला महासमुंद देव प्रसाद उर्फ गोलू पिता घसिया उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गिधौरी थाना गिधौरी ग्वाल यादव पिता बुधवारू यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम थरगांव थाना सलिहा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ कुलेश कुमार पिता उदयराम चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम निठोरा थाना सलिहा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ रामेश्वर पटेल पिता घासीराम पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गिधौरी थाना गिधौरीी राकेश कुमार भारद्वाज पिता रामप्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मटिया चौकी गिरौदपुरी रकम भजप्ती का विवरण नकदी रकम ₹1,06,070 52 पत्ती ताश मोटरसाइकिल 11 नग मोबाइल 14 नग