अर्जुनी में अच्छी बारिश की कामना के लिए देवराज इंद्र की है विशेष पूजा अर्चना ,देर रात हल्की बारिश

रूपेश वर्मा,अर्जुनी। अंचल में पिछले 01 माह से अधिक दिनों तक झमाझम बारिश नहीं होने से खेत सूखने लगे हैं। धान की पौधे पीले पड़ने लगे हैं जिससे किसान काफी चिंतित और परेशान है। बारिश नहीं होने से किसानों को आकाल की चिंता सताने लगी है। हालांकि प्रशासन द्वारा धान की फसल को बचाने के लिए नहर में पानी छोड़ा गया है। किंतु 01 माह से अधिक दिनों से सूखे खेत में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे किसान चिंतित है। गांवों में किसानो के द्वारा धान की फसल को बचाने के लिए पूजा अर्चना भी कर रहे। इसी तरह बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत अर्जुनी मे अच्छी बारिश की कामना के लिए गांधी चौक में देवराज इंद्र की मूर्ति स्थापित कर विशेष पूजा अर्चना की गई। मूर्ति स्थापित शुक्रवार को किया गया था जिसमें ग्रामवासियों द्वारा रतजगा करते हुए रामधुनी में रघुपति राघव राजा राम पतित तपावन सीताराम भजन कीर्तन करते हुए देवराज इंद्र की परिक्रमा करते रहे एवं अच्छी बारिश की के लिए कामना करते रहे। इस विशेष पूजा अर्चना में ग्राम वासियों द्वारा एक जूटता का परिचय दिखाते हुए रामधुनी में जुटे रहे। शनिवार को गांव की दुकानों को बंद रखा गया था ताकि इस विशेष पूजा अर्चना के कार्य को सफल बनाया जा सके एवं शनिवार को हवन पूजन कर गांव तालाब में विसर्जित किया गया।
इस कार्य में जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि डोमन वर्मा, जनपद सभापति प्रतिनिधि त्रिलोक यादव सरपंच कविता भगेला ध्रुव, उपसरपंच विष्णु साहू सचिव राजेश साहू सरपंच प्रतिनिधि सुखराम ध्रुव ,डमरू धर वर्मा, प्रमोद जैन पूर्व सरपंच अर्जुनी , गंगा प्रसाद यदु ओम प्रकाश साहू ,राधेश्याम साहू ,कन्हैया कटारे ,भकला वर्मा, भगवती प्रसाद वर्मा ,शंकर लाल रजक चित्ररेखा साहू, दाऊलाल रजक, मोहित राम रजक, बृजलाल वर्मा , शिक्षक आर.आर. साहू, उदय राम वर्मा, मुनारू वर्मा, वेदप्रकाश वर्मा,कोमल साहू, राधे यादव, सालिकराम साहू ,गणेशराम वर्मा ,जीवन साहू, विजय वर्मा ,संजय रजक,आचार्य मित्रानंद तिवारी, सोनू वर्मा, रवि साहू, राजू साहू, राजू रजक,सहित पंचायत प्रतिनिधि स्थानीय पत्रकार गण सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।