शासकीय महाविद्यालय पंडरिया में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, प्राचार्य और सांसद प्रतिनिधि ने बताया खेल का महत्व”


पंडरिया-नगर के इंदिरा गांधी शा.महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किया गया ।
जिसमें प्राचार्य मधुसूदन राजपूत ने अपने अध्यक्षीय भाषण में खेल का महत्व बताते हुए खेल से होने वाले लाभ को बताया।मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी ने ज्ञान वर्धक बातों के साथ सभी स्टूडेंट्स को सफल होने के लिए प्रेरित किया तथा खेल को स्वास्थ्य के साथ कैरियर के लिए भी महत्वपूर्ण बताया।इस मतवपूर्ण आयोजन में प्रमुख रूप से जनभागीदारी सदस्य अभिषेक शर्मा,युवा मोर्चा महामंत्री पुरन सिंह राजपूत,समस्त कॉलेज स्टाफ तथा बहुतायत सख्या में छात्र-छत्राएँ उपस्थित रही।