पाटन। कृष्ण किड्स वर्ल्ड स्कूल, पाटन में खेल दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आज विद्यालय के खेल प्रांगण को रंग-बिरंगे बैनरों एवं झंडों से सजावट किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल-कूद के प्रति रूचि बढ़ाना और उनमें टीम भावना का विकास करना था।
खेल दिवस की शुरुआत आए हुए अतिथियों श्री वीरेन्द्र कौशिक जी (पार्षद नगर पंचायत पाटन) एवं सनत साहू जी (उच्च सेवानिवृत्त शिक्षक शा.उ.मा.कन्या विद्यालय पाटन) एवं प्रधानाचार्य श्री मयंक कटकवार एवं उपप्राचार्या श्रीमती यामिनी साहू द्वारा सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर एवं मशाल जला कर खेल का आरंभ किया गया बच्चों ने Welcome Dance एवं Zumba Dance कर सुबह खेल-दिवस में चार चांद लगा दिया तत्पश्चात हमारे अतिथियों का स्वागत किया स्वागत एवं उनेक द्वारा भाषण का वाचन किया गया फिर इसके बाद खेलों का शुरुआत हुआ। जिसमें कक्षा – नर्सरी से कक्षा – पांचवी तक Ball Race, Chair Race एवं कक्षा – पहली से पांचवी तक के छात्र-छात्राओं द्वारा रिले रेस, खो-खो, कबड्डी, दौड़ जैसे मुकाबले आयोजित किए गए। सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों में उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को स्वस्थ और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया खेलों के अंत में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस आयोजन में शिक्षकों और शाला परिवार भी सहयोग दिया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खेल दिवस ने छात्रों में अनुशासन, सहनशीलता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा दिया।
खेल दिवस का आयोजन विद्यालय के लिए एक सफल और आनंददायक अनुभव रहा, जिसने छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाने चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे विद्यालय की समस्त शिक्षकगण श्री राजकुमार साहू, जितेंद्र साहू, देवेंद्र कुमार, वंदना कुर्रे, मीना साहू, किरण वर्मा, भूमिका वर्मा, प्रियंका वर्मा, श्री सोनी, जीना साहू, इंदु देवांगन, लक्ष्मी यादव, उपासना देवांगन, मनीषा वर्मा, सावित्री बघेल, राजेश्वरी, दीप्ति लहरी एवं शाला परिवार में अपना योगदान दिया।







