झीट मे 13 को खेल सम्मान समारोह एवम् वार्षिक उत्सव

पाटन।प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी ग्राम झीट मे एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब, महावीर व्यायाम क्लब एवम् समस्त ग्रामवासीयों के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडियों को 13 तारीख मंगलवार को शाम 6 बजे सम्मानित किया जायेगा और साथ खिलाडियों के द्वारा आकर्षक नृत्य भी प्रस्तुत किया जायेगा । मुख्य अतिथि के रूप मे मोनू साहू जिला पंचायत सदस्य, राम बाई सिन्हा जनपद अध्यक्ष पाटन, अंशु रजक, शशिकला सिन्हा उपस्थित होंगे।