श्रमजीवी पत्रकार संघ पाटन द्वारा किया जाएगा वृहद पौधरोपण, झीट में होगा आयोजन, एसडीएम पाटन होंगे मुख्य अतिथि

पाटन। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग इकाई और श्रमजीवी पत्रकार संघ पाटन ब्लॉक द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम झीट में 31 अगस्त को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित झीट, जिला दुर्ग में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम पाटन उत्तम ध्रुव होंगे, जबकि अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के सीईओ महेंद्र जांगड़े करेंगे। कार्यक्रम में तहसीलदार पाटन पवन सिंह ठाकुर एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक परसराम साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा ग्राम पंचायत सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी साहू भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।