श्रीलंका ने भारत को 16 रन से दी शिकस्त, हार्दिक की कप्तानी में भारत की पहली हार

मुंबई । भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के दूसरा मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह भारत की पहली हार है। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में टीम इंडिया आठ विकेट खोकर सिर्फ 190 रन ही बना पाई।

श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में भारत 190 रन ही बना पाया और मैच हार गया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह भारत की पहली हार है। इस मैच में श्रीलंका के लिए कप्तान दसून शनाका और कुशल मेंडिस ने कमाल की बल्लेबाजी की। वहीं, भारत के लिए अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया। हालांकि, ये दोनों भारत को जीत नहीं दिला पाए। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच सात जनवरी (शनिवार) को खेला जाएगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। दूसरे ओवर में अर्शदीप ने 19 रन लुटा दिए और यहीं से श्रीलंका की पारी ने तेज रफ्तार पकड़ ली। कुशल मेंडिस 31 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक श्रीलंका का स्कोर 80 रन हो चुका था। हालांकि, अगले ही ओवर में भानुका राजपक्षे भी दो रन बनाकर आउट हो गए। कुछ समय बाद पथुम निशांका भी 33 रन बनाकर आउट हो गए। धनंजय डीसिल्वा भी कुछ खास नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चरिथ असालंका ने 19 गेंद में 37 रन बनाकर श्रीलंका की वापसी कराई। अंत में श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने 22 गेंद में 56 रन की पारी खेली और श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 206 रन तक पहुंचाया।

इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने शानदार शुरुआत की थी और पावरप्ले में 55 रन बना लिए थे। पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई थी। इसके बाद स्पिन गेंदबाजों ने भारत की वापसी कराई और 138 रन पर श्रीलंका के छह विकेट गिर गए। चहल ने पहला विकेट लिया। वहीं, अक्षर को दो सफलता मिली। इस बीच उमरान मलिक ने तीन विकेट अपने नाम किए। हालांकि, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। मावी ने चार ओवर में 53 और अर्शदीप ने दो ओवर में 37 रन लुटा दिए। अर्शदीप ने इस मैच में पांच नो बॉल भी की। इसमें से एक में उन्हें विकेट भी मिला, लेकिन नो बॉल के चलते वह बहुत महंगे साबित हुए।