श्री रामेश्वर गहिरा गुरु महराज कि तपोभूमि श्री कैलाशनाथेश्वर गुफा धाम के छत्रछाया मे श्री मदभागवत कथा आयोजन

गुलाब यादव

जशपुर।सन्ना तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत सरधापाठ(घोरडेगा)गांव मे सप्ताहिक श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था । जिसमें सैकड़ों श्रध्दालु भक्त कथा का रसापान किए । गोबिंद जैजै गोपाल जै जै राधे, राधे राधेश्याम जैजै की अवाज गुंज्यमयी गुंजन हुआ । जय यादव जय माधव जय श्रीकृष्णा के नाम से भक्तभक्ति मयी सराबोर हुआ। क्षेत्र के बिभिन्न समितियों एवं संचालन कि दायित्व समस्त क्षेत्र यादवों को सौंपा गया और सभी संस्कृति वेषभूषा मे दिखाई दिया जो की बहुत सराहनीय रहा। जिसके तहत पुजा समिति स्वागत सतकार भोजन भंडारण पेयजल अर्थसंग्रह यजमान अतिथि बेवस्था बिभिन्न जिम्मेदारी भी सराहनीय पहल रही ।

कथा संगीत मयी रही । प्रसादी बितरण समय समय पर होते रहा और गणमान्य ब्यक्ति प्रत्येक दिन आते रहे । मुख्य रूप से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का आगमन होते रहा एवं बिशेष अतिथि के रूप मे सनातन संत समाज अध्यक्ष बब्रूवाहन सिंह महराज आगमन सराहनीय रही। क्षेत्रीय बिधायक बिनय कुमार भगत, अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच अध्यक्ष पुर्व मंत्री गणेश राम भगत सप्ताहीक महायज्ञ कथाओं का रसापान किये। इस भब्य सप्ताहीक धार्मिक महायज्ञ मे क्षेत्रवासी उपस्थित होकर पुन्य लाभ लिया। खुडिया पाठ क्षेत्र के यादव समाज कि अहमभुमिका योगदान संपन्न होने जा रही हैं।