मर्रा में 8 सितंबर से श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का होगा आयोजन…पहले दिन कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत


पाटन।ग्राम मर्रा में राजपूत परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा 8 सितंबर से 16 तक प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा।

कथा वाचक आचार्य तरुण शास्त्री महाराज( बम्लेश्वरी धाम डोंगरगढ़ वाले) के मुखारबिंद से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भागवत कथा वाचन करेंगे।
प्रथम दिवस कलश यात्रा के साथ कथा की शुरुआत होगी।
9 सितंबर को परीक्षित जन्म, 10 सितंबर को कपिल अवतार ध्रुव चरित्र, 11 सितंबर को प्रह्लाद चरित्र गजेंद्र मोक्ष जन्म 12 सितंबर को कृष्ण जन्म, 13 सितंबर को गोवर्धन पूजन रास लीला 14सितंबर को कंस वध रूखमणी विवाह 15 सितंबर को सुदामा चरित्र तुलसी वर्षा
16 सितम्बर को गीता पाठ पूर्णाहुति साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन होगा।

श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन मर्रा के ठाकुर यशवंत सिंह व ठाकुर संजय सिंह  व परिवार के द्वारा किया जा रहा है।