शांति नगर में कल से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन


कुम्हारी
वार्ड क्रमांक 8 शांति नगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधे-राधे महिला समिति एवं नगर वासियों के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा बालव्यास आचार्य पं.सोमेश शुक्ला महाराज (मलपुरी वाले) के मुखारविंद से सुनाया जाएगा। कथा में यज्ञचार्य पं. लक्ष्मीनारायण महाराज पिसौद, जिला-जांजगीर चांपा से होंगे वहीं प्ररायणकर्ता पं. गौरव तिवारी कोरबा से होंगे। कथा 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक दोपहर 01 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगा।