भिलाई। लंबे समय एनडीपीएस, सट्टा, जुआ के खिलाफ उदासीनता बरतने पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने नंदिनी थाना प्रभारी भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह पर डीएसपी मोनिका पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि दुर्ग पुलिस नशे, जुआ, सट्टा को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके कारण इस्पात नगरी में नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

वे
ग ह नि ल म
ज






