भगदड़: मुख्यमंत्री का सीहोर दौरा स्थगित, सीहोर में अनियंत्रित भीड़ के कारण सुरक्षा को देखते दौरा स्थगित, सीजी मितान की अपील सुरक्षित जहा है वही रहे, भीड़ में न घुसे


सिहोर। कुबेरेश्वर धाम सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव में पहले दिन मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो जाने के बाद अब जिला प्रशासन व विट्ठल सेवा समिति ने अपील की है कि जो लोग जहां हैं वही सुरक्षित रहे। भीड़ में घुसने का प्रयास ना करें। बता दें कि रुद्राक्ष महोत्सव में रुद्राक्ष लेने के लिए काउंटर बनाए गए है  उसमे लोग काफी भीड़ कर दिए।  धक्का-मुक्की शुरू हुई ,वहीं कुछ बुजुर्ग महिला भीड़ के नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि घायलों का इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीजी मितान सबसे अपील करता है कि जो श्रद्धालु जहां पर सुरक्षित है वह वहीं पर ही रहे।  जिला प्रशासन व्यवस्था बनाने का पूरा प्रयास कर रहा है।  भीड़ में ना घुसे साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को अपने साथ रखें।  इसके अलावा शहर के बाहर निकलने का प्रयास करें जिससे कि कुबेरेश्वर धाम में भीड़ ना हो। भीड़ के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कुबरेश्वर धाम दौरा को स्थगित कर दिया है।