सिहोर। कुबेरेश्वर धाम सीहोर में आज से रुद्राक्ष महोत्सव शुरू हुआ जिसमें काफी संख्या में शिवभक्त पहुंच रहे हैं। वही अभी अभी जानकारी मिली है कि रुद्राक्ष महोत्सव में भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई । एक निजी टीवी चैनल के अनुसार भगदड़ के कारण बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र की एक महिला मंगल बाई की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वही अब विठ्ठल सेवा समिति के कार्यकर्ता एवं जिला प्रशासन के द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है । जिला प्रशासन ने अपील की है कि जो लोग जहां हैं सुरक्षित वहीं पर रहे भीड़ में घुसने का प्रयास ना करें। साथ ही साथ बच्चे और बुजुर्ग को भीड़ वाले जगह से बचने की भी अपील की गई है। बता दें कि सीहोर में रुद्राक्ष महोत्सव में पूरे देश भर से लाखों की संख्या में शिव भक्त पहुंचे हैं। वहीं जिला प्रशासन एवं विट्ठल सेवा समिति के द्वारा सारे इंतजाम किए गए हैं उसके बाद भी भीड़ अपेक्षा से ज्यादा पहुंच चुकी है। जिसके कारण भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई । भीड़ में कई अभी भी कई महिलाएं और बुजुर्ग फंसे होने की भी अंदेशा लगाया जा रहा है।








