पंडरिया। स्टेट बैंक शाखा पंडरिया द्वारा नगर के सामुदायिक भवन में महिला स्व सहायता समूह के लिए शिविर आयोजित कर ऋण प्रदान किया गया।कार्यक्रम में 60 महिला स्व सहायता समूहों को 159 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया।वहीं कृषि के क्षेत्र में दो ट्रेक्टर तथा केसीसी सहित अन्य योजनाओं में 22 लाख का ऋण प्रदान किया गया।इस दौरान बिलासपुर एसबीआई के महाप्रबंधक आलोक रंजन,क्षेत्रिय प्रबंधक नरेंद्र कुमार मित्तल,जनपद सीईओ तरुण बघेल,एनआरएलएम के जिला समंवयक शिवलहरे,पंडरिया एसबीआई के शाखा प्रबंधक गोविंद गुप्ता सहित बैंक के स्टॉप उपस्थित थे।







