पंडरिया ।SWM Rules-2026 के तहत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को गति देने के उद्देश्य से आज राज्य सलाहकार श्रीमती अभिलाषा मैडम ने कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रूसे का औचक दौरा किया।
दौरे के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत रूसे में बने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन सेग्रीगेशन शेड का बारीकी से निरीक्षण किया। शेड में सूखा, गीला, लाल और काला – 4 प्रकार के कचरा पृथक्करण की व्यवस्था को देखा और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

दीदियों को दी गई विस्तृत जानकारी—-
राज्य सलाहकार ने शेड में उपस्थित स्व-सहायता समूह की दीदियों, कचरा कलेक्शन करने वाली दीदियों, मितानिन दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार घर-घर से निकलने वाले कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग किया जाए।
उन्होंने कहा “आप लोगों द्वारा किया जा रहा कचरा पृथक्करण का कार्य ही आपकी आजीविका का साधन बनेगा। कचरे से ही गांव स्वच्छ और आप आत्मनिर्भर बनेंगे।इस अवसर पर जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कबीरधाम स्वाति शुक्ला, विकासखंड समन्वयक पंचूराम टंडन, जनपद पंचायत पंडरिया, ग्राम पंचायत रूसे के सरपंच दिलीप कुमार चंद्रवंशी, सचिव रमेश शर्मा, पंच प्रेमचंद्र चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, मुखी राम साहू, अमित चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।







