अंडा।तीन दिवसीय स्व.रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव का हुआ पोस्टर विमोचन प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। 31मार्च से 2 अप्रैल तक जिले के ग्राम निकुम में होेने वाले प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है ।जिसे लेकर दुर्गग्रामीन विधानसभा में काफ़ी उत्साह है । इस अवसर पर मंत्री श्री साहू ने अयोजन को सफल बनाने आयोजक समिति को बधाई दी। इस अवसर पर रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष माटी कला बोर्ड बालम चक्रधारी,अध्यक्ष जनपद पंचायत देवेंद्र देशमुख,समाज सेवी रत्ना नरामदेव ,समाज सेवी हर्ष साहू ,कार्यक्रम सयोजक रूपेश देशमुख एमराज साहू पिलेश्वर साहू मंथीर धनकर सहित कार्यकर्ता गण मौजूद थे।









