अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र ग्राम अंजोरा दुर्ग में कृष्ण जन्माष्टी के पावन पर्व में प्रतिवर्ष की
वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवभारत क्रीड़ामंडल अंजोरा एवंम समस्त ग्रामवासी के सहयोग से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, कुल 52 टिमों ने भाग लिए जिसमें प्रथम पुरस्कार करपिहा बिलासपुर, द्वितीय-सेवन सितारा बिरोदा (धमधा) तृतीय- युथ क्लब डोगरगढ़ चतुर्थ-जय शीतला क्लब उतई दुर्ग रहा।

बेस्ट आलराउन्डर का पुरस्कार दुर्गेश नेताम करपिहा बिलासपुर बेस्ट रेडर विनय साहू बिरोदा धमधा, बेस्ट
कैचर डोगरगढ़, बेस्ट ब्लाकर जीमू उतई रहा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर पूर्व विधायक दुर्ग ग्रामीण, अध्यक्षता क्षितिज चन्द्राकर अध्यक्ष प्रोफेसनल कॉग्रेस छ.ग. जयंत देशमुख अध्यक्ष युवक कांग्रेस दीपसास्वत थे समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान ललित चन्द्राकर,विधायक दुर्ग ग्रामीण अध्यक्षता लक्ष्मी यशवत साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग विशेष अतिथि-योगिता चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य दुर्ग कमलेश पंवार मेनेजर टापवर्थ स्टील रसमड़ा प्रदीप चन्द्राकर पूर्व जनपद सदस्य कुथरेल मनोज पवांर पूर्व सभापति जनपद पंचायत दुर्ग थे।
निर्णायकगण-ताम्रध्वज देशमुख बेमेतरा, परमानंद साहू राजनांदगांव, जीवन लाल साहू चौकी, हीरा उइके खैरागढ़, समारूराम निषाद दुर्ग, राजेन्द्र साहू खैरागढ़, सुलेचंद जंघेल धमघा, केशव साहू बिरोदा, ढेलू निषाद डोगरगढ़, दीपक यादप भरदा, झम्मन दिल्लीवार अंछोटी संतोष मानिकपुरी अंछोटी होलकर पारकर आलबरस, कार्यक्रम के संचालन-नारायण साहू पूर्व सचिव कबड्डी संघ दुर्ग ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक जसपाल साहू, अध्यक्ष परमेश्वर निषाद सदस्यगण’ संतोश चौहान, कौशल देशमुख, सुखदेव यादव, भीखम साहू, संरक्षक लक्षण यादव, थे । जानकारी आयोजन समिति के संयोजक हेमत देशमुख पूर्व सरपंच अंजोरा (ख) ने ।










