बहुत जल्द कुम्हारी क्षेत्र में प्रदेश स्तर के प्रोजेक्ट को किया जायेगा लांच बनकर तैयार, लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया गया ख़ास

राकेश कुमार


कुम्हारी।नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में नगर का ड्रीम प्रोजेक्ट बड़े तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लेने मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल प्रोजेक्ट स्थल पहुंचे जहां उन्होंने लोगों के लिए तैयार हो रहे इस 26 करोड़ के विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नगरवासियों को इसकी सौगात जल्द मिलेगी यह प्रोजेक्ट नेशलन हाईवे के किनारे होने से यहां प्रदेश भर के लोग भी इसका भरपूर लुफ्त उठाएंगे जिससे कुम्हारी नगर पालिका का नाम पूरे प्रदेश स्तर पर ऊँचा होगा। यहां लोगो को शुद्ध वातावरण के लिए बेहतर गार्डन बच्चों के लिए ट्राय ट्रेन, मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम व विभिन्न व्यंजनों के स्वाद लिए चौपाटी की भी सुविधा दी जायेगी । बहुत जल्द इसकी लोकार्पण की प्रकिया पूर्ण की जायेगी ।